पीएमश्री रोहाडीह उच्च विद्यालय में प्लस टू का पढ़ाई शुरु कराने के लिए ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित
चक्रधरपुर, मई 11 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के जनटा गांव में सोमवार को मुंडा नन्दलाल गिलुवा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की शुरुआत पूर्व सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें पीएमश्री रोलाडीह उच्च विद्यालय में प्लस टू की पढ़ाई अविलंब शुरू कराने, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जनटा में शिक्षक नियुक्त करने और सभी सरकारी विद्यालयों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की बहाली कराने की मांग की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि क्षेत्र में प्लस टू विद्यालय नहीं होने के कारण मैट्रिक उतीर्ण करने वाले छात्रों को आगे की पढ़ाई या तो छोड़नी पड़ रही है या फिर उन्हें बाहर जाना पड़ता है, जिस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.