चक्रधरपुर, अप्रैल 27 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के रोलाडीह गांव में ईमली पेड़ के पास तुराम सामड की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक आम सभा हुई। इस बैठक में पीएम श्री रोलाडीह उच्च विद्यालय में प्लस टू की पढ़ाई इसी सत्र 2026-27 से शुरू करने का प्रस्ताव ग्राम सभा में लाया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पास भी कर दिया गया। कहा गया कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए पीएम श्री रोलाडीह उच्च विद्यालय को जब तक प्लस टू की मान्यता नहीं मिल जाती है, तब तक गांव-गांव में ग्राम सभा जारी रहेगा। इस सत्र से प्लस टू की पढ़ाई नहीं होने की स्थिति में जनआंदोलन की तैयारी कर भावी रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया। ग्राम सभा में झारखंड जनरक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक तांती, झारखंड जनरक्षा संघर्ष समिति के संयोजक पंडित कुमार महतो, मधु सामड, अनील सामड, जीतेन महतो, रामलाल ...