पीएमश्री राजकीय माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगाी ट्रांसपोर्ट सुविधा
पीलीभीत, जून 22 -- पीलीभीत। पीएमश्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रांसपोर्ट/एस्कार्ट सुविधा का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णुकांत पांडेय ने डीआईओएस को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं। जिले में ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज समेत कई स्कूल पीएमश्री की श्रेणी में आते हैं, जहां पर छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। शैक्षिक सत्र 2026-27 में जनपद के पीएमश्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को ट्रांसपोर्ट/एस्कार्ट सुविधा के रूप में छह हजार रुपये प्रति विद्यार्थी दी जाएगी। इसके लिए कई औपचारिकताएं निर्धारित की गई हैं। विद्यार्थी के निवास स्थान से उसके स्कूल की दूरी संबंधी प्रमाणपत्र देना होगा। कैश ट्रांसफर के लिए विद्यार्थी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.