बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट में सोमवार को वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल वितरण, प्रवेश उत्सव, विदाई समारोह, नामांकन मेला और विद्यालय प्रबंध समिति एवं अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए अनूप कुमार रहे तथा विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक सुनील त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने मनोहारी व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बीएसए सभी बच्चों छात्राओं को परीक्षाफल एवं नवीन सत्र की पाठयपुस्तक वितरित किया। उन्होंने स्कूल चलों अभियान का शुभारंभ करते हुए नई कक्षाओं में प्रवेश दिलाया। प्रबन्ध समिति अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कहा कि यह विद्यालय अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और स्कूल...