पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में फलदार पौधे रोपे
पिथौरागढ़, अगस्त 9 -- पिथौरागढ़। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 यूके एनसीसी बटालियन ने पौधरोपण अभियान चलाया। विद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सागर चंद ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान चंद ने वनस्पति जगत और पर्यावरण के गहरे संबंधों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध ही नहीं करते, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी रीढ़ की हड्डी समान हैं। बाद में बटालियन के कैडेटों ने विद्यालय परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, औषधीय और फलदार पौधे लगाए। सभी कैडेटों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य अमित उप्रेती, शिक्षिका सुमन लता, एनसीसी सीटीओ जय कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.