नैनीताल, फरवरी 16 -- गरमपानी। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से एक बालक व एक बालिका ने सहभागिता की। इस दौरान कला, निबंध लेखन एवं कविता लेखन प्रतियोगिताएं कराई गईं। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. दीपा जोशी ने किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 बालक एवं 15 बालिकाओं का चयन प्रतियोगिता और साक्षात्कार के आधार पर किया गया। जिला स्तर पर श्रेष्ठ बालक- बालिका का अंतिम चयन किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक भूपसिंह, नारायण सिंह धर्मशक्तु, योगेंद्र शंकर मिश्रा, नीरज तिवारी, प्रेम सिंह, पप्पल चौधरी, स्वाति दुबे, स्वाति, स्मृति यादव, अमय चौरसिया रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.