चक्रधरपुर, अप्रैल 21 -- चक्रधरपुर। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय चक्रधरपुर में विद्याप्रवेश कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा एक में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सवमय माहौल में सजा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के मुख्य द्वार पर नवप्रवेशित बच्चों एवं उनके अभिभावकों के तिलक एवं पुष्पवर्षा से स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात बच्चों को मंच पर आमंत्रित कर उन्हें पुरस्कार, आकर्षक मुकुट एवं विद्याप्रवेश कार्यपुस्तिका प्रदान किए गए। नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने मधुर स्वर में स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं अन्य विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.