घाटशिला, अप्रैल 14 -- पोटका। पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका में छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी उपस्थित थे। मौके पर छात्राओं के बीच बाल विवाह, बाल अधिकार एवं यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम-2012 के विषय पर चित्रांकन, प्रश्नोत्तरी एवं निबंध लिखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। उत्तीर्ण बच्चियों की डालसा सचिव ने सराहना की। कानूनी जानकारी को छात्राओं ने ध्यान से सुना। कार्यक्रम में रवि मुर्मू, वार्डन रूमा हालदार, ज्योति सागर, लीगल लिट्रेसी क्लब की सुचित्रा कुमारी, पीएलवी चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, छाकु माझी, ललिता पुरान, मीरा मंडल, ज्योत्सना गोप समेत सुमित कुमार गोप उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पटमदा में बालिकाओं के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.