लातेहार, अप्रैल 28 -- चंदवा, प्रतिनिधि। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, चंदवा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वर्ग छह में छात्राओं के नामांकन को लेकर मंगलवार को बैठक की गई। अध्यक्षता बीडीओ चंदन प्रसाद ने की। इस दौरान चयन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष व मानकों के अनुरूप संपन्न कराने पर विशेष बल दिया। बैठक में चयन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। जिनमें प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तक पदाधिकारी, प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज, राजू उरांव, इरशाद मुन्ना, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी व विद्यालय की वार्डन संगीता शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- जिला अनुमोदन समिति की बैठक में नामांकन को मिली हरी झंडी सभी सदस्यों ने नामांकन प्रक्रिया के विभिन्न पह...