पीलीभीत, दिसम्बर 14 -- पीलीभीत, संवाददाता। ललौरीखेड़ा विकास खंड क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय शाही की सहायक शिक्षिका पारुल शर्मा को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। आईआईटी कानपुर और एससीईआरटी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से साइंस टीचर ट्रेनिंग ऑन कंप्यूटर कोर्स का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षिका पारुल शर्मा ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। ऑफलाइन और ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। एससीईआरटी यूपी सरकार के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. पवन कुमार सचान और आईआईटी कानपुर डिपार्टमेंट आफ डिजाइन प्रोफेसर जेराम कुमार ने शिक्षिका पारुल शर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.