पिथौरागढ़, नवम्बर 22 -- पिथौरागढ़। पीएमश्री एसडीएस जीआईसी में कौशल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शनिवार को आटोमोटिव व आईटीईएस ट्रेड की प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट ने किया। प्रधानाचार्य भट्ट ने कहा कि कौशल आधारित प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रयोगात्मक सीख को प्रोत्साहित करती हैं। ऑटोमोटिव ट्रेड में अमर,राकेश,क्रिश ने पहला,फुकरान,निखिल,जतिन ने दूसरा,पूजा,अनिल,दीपक ने तीसरा स्थान हासिल किया। आईटीईएस ट्रेड में करन महतो ने पहला,ओम गिरी ने दूसरा और सुमित जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य बहादुर सिंह बिष्ट,गणेश दत्त शर्मा,चंद्रावती खोलिया,राजेंद्र राम,भुवन चंद्र उप्रेती,विजय शर्मा,प्रदीप सिरौला,सुरेश कर्नाटक,हरजीत कन्याल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.