पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय तेतरिया के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
चतरा, जुलाई 23 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, तेतरिया के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर ओडिशा के भुवनेश्वर ले जाया गया। बच्चों को यह शैक्षणिक भ्रमण सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और जेईपीसी के सहयोग से कराया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज यादव तथा सहायक शिक्षक वरुण कुमार के नेतृत्व में पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्र-छात्राओं की टीम 18 जुलाई को भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई और 22 जुलाई को सकुशल वापस लौट आई। शैक्षणिक भ्रमण का अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक और बच्चों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है। पाठ्य-पुस्तकों में पढ़े जाने वाले ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों को प्रत्यक्ष देखने से उनका ज्ञान बढ़ता है और बहुत कुछ नया सीखने को मिलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.