देहरादून, जून 17 -- पीएमवीबीआरआई के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून ने योजना के भाग-ए (प्रथम बार रोजगार प्राप्त करने वाले कर्मचारी) के अंतर्गत मार्च में 435 प्रतिष्ठानों के 985 कर्मचारियों को लगभग Rs.57.60 लाख की प्रोत्साहन राशि वितरित की जा चुकी है। जून में 902 प्रतिष्ठानों के 3,991 कर्मचारियों को लगभग Rs.2.22 करोड़ की राशि वितरित की जाएगी। योजना के प्रथम 9 माह में कुल 4,976 प्रथम बार रोजगार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को लगभग Rs.2.80 करोड़ का लाभ प्राप्त होगा। यह जानकारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आयुक्त वीबीबी सिंह ने दी। बुधवार को ईपीएफओ कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयुक्त ने बताया कि युवाओं को रोजगार और सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री विनिर्माण एवं रोजगार प्रोत्सा...