पिथौरागढ़, अप्रैल 24 -- बेरीनाग। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में खाताधारक के परिजनों को 2 लाख रुपये की धनराशि दी गई। बेरीनाग निवासी जगदीश सिंह ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बेरीनाग की शाखा में खाता खोला, जिसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत वार्षिक 436 की वार्षिक प्रीमियम जमा करने पर 2 लाख का जीवन बीमा किया। चार माह पूर्व जगदीश सिंह का बीमारी से निधन हो गया। ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक तरूण पंत ने जगदीश की पत्नी पार्वती देवी को 2 लाख की धनराशि सौंपी। इस पर पार्वती देवी ने योजना की सराहना करते हुए ग्रामीण बैंक का आभार जताया। इस दौरान अर्जुन सिंह सहित अन्य बैंक कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...