लातेहार, मार्च 21 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर क्षेत्र के कुचिला पंचायत सचिवालय से बरवागढ़ा स्कूल तक बन रही सड़क में भारी अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 2 करोड़ 5 लाख 22 हजार रुपये की लागत से बनाई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के कालीकरण के दौरान मानक के अनुसार सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि कम मात्रा में मटेरियल डालकर सड़क को कमजोर बनाया जा रहा है, जिससे यह सड़क ज्यादा समय तक टिकाऊ नहीं रहेगी। ग्रामीण नसीम अंसारी, अनवर अंसारी, बिरेंद्र राम, सुरेश राम और अनिल सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि यदि इसी तरह घटिया निर्माण कार्य जारी रहा तो कुछ ही समय में सड़क खराब हो जाएगी और ...