प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से पेंशनर दिवस पर विभिन्न मांगों का प्रस्ताव तैयार कर पीएमओ कार्यालय को प्रेषित किया गया था। समिति के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने बताया कि पीएमओ कार्यालय की ओर से सोमवार को डाक के जरिए जवाब पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें पेंशनर की विभिन्न मांगों को लेकर संबंधित विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी एक प्रति पोर्टल पर भी उपलब्ध करा दी जाएगी। प्रस्ताव में प्रमुख रूप से आठवें वेतन आयोग की सिफारिश में पेशंन रिवीजन की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.