बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड बहादुरपुर के अठदमा गांव में स्थित चंदो ताल और उसके किनारे बसे दर्जनों गांवों में संभावित दूषित जल की आशंका को लेकर जांच शुरू हुई है। यह जांच प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए पत्र को संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय भूजल बोर्ड (लखनऊ) के वैज्ञानिकों टीम ने रविवार को शुरू किया। टीम ने भूजल तथा सतही जल के नमूने एकत्र किए। बहादुरपुर ब्लॉक के अठदमा में लगभग 750 एकड़ क्षेत्रफल में फैला चंदों ताल इलाके का प्रमुख जल स्रोत है। इसके चारों ओर दर्जनों गांव बसे हुए हैं। जहां बड़ी आबादी पेयजल के लिए हैंडपंप और अन्य स्थानीय जलस्रोतों पर निर्भर है। हाल के दिनों में ग्रामीणों ने जल की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी। लोगों का कहना है कि पानी के उपयोग से त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याएं और अन्य जलजनित बीमारियों क...