गढ़वा, फरवरी 13 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 स्थित रपुरा के लोगों ने पीएमओ कार्यालय दिल्ली सहित अन्य पदाधिकारियों को आवेदन देकर नगर पंचायत से अलग करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत करीब 16 साल बीतने के बावजूद सर्वांगीण विकास नहीं हुआ। ग्रामीणों द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र से हटाकर बोदरा ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने कहा है रपुरा गांव के लोग नगर पंचायत क्षेत्र में हैं। उनके जीविकोपार्जन का मुख्य आधार कृषि ही है। शहरी क्षेत्र में शामिल होने के कारण हम लोगों को ग्रामीण क्षेत्र का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उससे कृषि क्षेत्र का विकास नहीं हो रहा है। उससे वह दोहरा मार झेल रहे हैं। उसे देखते हुए गांव को नगर पंचायत से मुक्त करने की मांग की गई। स्थानीय संत कुमार पांडेय, प्रमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.