पीएमओ के सलाहकार ने पावर प्लांटों को कोयला आपूर्ति की जानकारी ली
धनबाद, सितम्बर 26 -- प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने कोलकाता स्थित कोल इंडिया के कॉरपोरेट कार्यालय में समीक्षा बैठक की। कपूर ने विशेष रूप से तापीय ऊर्जा संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के लिए किए जा रहे उपायों और कोयला गैसीकरण पहलों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। गौरतलब है कि कोल इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 31 करोड़ टन से अधिक कोयले का उत्पादन किया है और 371 मिलियन टन से अधिक कोयले की आपूर्ति की है, जिसमें विद्युत क्षेत्र को 291 मिलियन टन कोयले की आपूर्ति शामिल है। कपूर ने जरूरत के अनुसार पावर प्लांटों को कोयला आपूर्ति बढ़ाने के भी निर्देश दिए।तरुण कपूर ने बैठक में कोल इंडिया के उत्पादन और आपूर्ति प्रदर्शन, विविधीकरण पहलों और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से अन्य प्रमुख उपायों की भी जानकारी ली। को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.