पीएमएस संवर्ग का नामांकन शुरू, मतदान 16 को
प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग की बैठक एसआरएन अस्पताल परिसर में स्थित संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्र के सभागार में हुई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से पीएमएस संघ को भंग करके चुनाव के जरिए नई कार्यकारिणी को गठित करने का निर्णय लिया गया। संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. देवेन्द्र सिंह के अनुसार नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई जो 10 अगस्त तक चलेगी। 11 अगस्त को नाम वापसी के बाद 16 अगस्त को चुनाव संपन्न होगा। चुनाव आठ पदों के लिए होगा। इसमें अध्यक्ष एक, उपाध्यक्ष महिला एक, उपाध्यक्ष सामान्य पुरुष-दो, सचिव, वित्त सचिव, संपादक, सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी के एक-एक पदों के लिए मतदान होगा। मतदान संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्र के सभागार में होगा। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. अंकित राजा को नामि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.