पीएमएस संघ के चुनाव कांवड़ यात्रा के बाद होंगे
गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संघ की गाजियाबाद शाखा के जिलास्तरीय चुनाव कांवड़ यात्रा के बाद होंगे। इसका फैसला शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आम सभा में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं संरक्षक डा. सचिन चंद्र वैश्य ने की। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश तेवतिया को चुनाव अधिकारी तथा एमएमजी अस्पताल के डॉ. पंकज शर्मा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया। शाखा सचिव डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है, इसलिए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बैठक में चिकित्सकों ने वर्षों से लंबित पदोन्नति, एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) का लाभ नहीं मिलने और वर्ष 2020 की सेवा नियमावली के कारण कैडर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.