पीएमएस चुनाव में कूदे दर्जन भर डॉक्टर, ठोंकी दावेदारी
बरेली, अगस्त 25 -- स्वास्थ्य विभाग में प्रांतीय चिकित्सा संघ के चुनाव का सियासी रंग चढ़ने लगा है। सोमवार को अलग-अलग पदों के लिए दर्जन भर चिकित्सकों ने पर्चा लिया। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए होने के आसार हैं। पहले से ही इस पद के लिए तीन वरिष्ठ चिकित्सकों ने पर्चा दाखिल कर रखा था। अब जिला अस्पताल के आर्थोपेडिकल सर्जन डॉ. दिनेश गंगवार भी मैदान में आ गए हैं। उनका मुकाबला डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी, डॉ. अमित और डॉ. अजय से होने के आसार हैं। फतेहगंज पश्चिमी के एमओआईसी डॉ. संचित शर्मा ने सचिव पद के लिए नामांकन कर सभी को चौंका दिया है। वहीं महिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. सीमा सिंह और डॉ. गजेंद्र ने उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है। जिला अस्पताल के पैथलाजिस्ट डॉ. अमित दिनकर ने भी उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। वहीं फरीदपुर सामुदायिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.