मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पीएमएस एप के जरिए मोबाइल से छात्रवृत्ति के आवेदन का सत्यापन होगा। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर यह निर्देश जारी किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इसे लेकर स्टेट इन्फोर्मेशन अफसर को पत्र लिखा है। निदेशक सज्जन आर ने कहा है कि वेब आधारित मौजूदा प्रणाली से सत्यापन में देरी हो रही है। स्थिति यह है कि अबतक सभी जिलों में 20 से 30 फीसदी आवेदन का ही सत्यापन हुआ है। जिले में 40 हजार से अधिक आवेदन आए, जिसमें 15 हजार का ही सत्यापन हो सका है। पीएमएस मोबाइल एप से सत्यापन में तेजी आने की उम्मीद है। आगे इसके जरिए ही सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए इस एप के तकनीकी प्रस्तुतिकरण का निर्देश भी दिया गया है। पीएमएस मोबाइल एप को अविलंब सक्रिय करने का निर्देश मिला है ताकि जिलों में इसके जरिए काम कराया जा स...