घाटशिला, मई 11 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान' के तहत एक वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की कुल 49 गर्भवती महिलाओं ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान डॉ. सुराई मांडी ने महिलाओं की विस्तृत शारीरिक जांच की, जिसमें ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर और वजन जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों को परखा गया और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष चिकित्सकीय निगरानी की सलाह दी गई। इस अवसर पर डॉ. मांडी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सुरक्षित मातृत्व के लिए संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण और प्रसव पूर्व बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सके। कार्यक्रम क...