इटावा औरैया, जून 9 -- इटावा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के 10 साल पूरे होने पर मंगलवार को जिले के पीएमएसएमए में पंजीकृत 16 चिकित्सालयों में विशेष सत्र आयोजित किये गये। गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों व विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांचें की गई एवं निशुल्क अल्ट्रासाउंड भी कराए गये। विशेष सत्र के तहत 945 गर्भवती महिलाओं की जांचें और 281 महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाउंड भी कराए गए। जिला महिला चिकित्सालय में कार्यक्रम आयोजित करके जहां गर्भवती महिलाओं को सीएमएस डा. अनित कुमार और स्टाफ के द्वारा फल वितरित किए गए वहीं डॉक्टरों और उनकी टीम के द्वारा गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच भी की गई। इस मौके पर डा . अनिल कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत 9 जून 2016 को की ...