रांची, जून 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) उपलब्ध कराने और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) का 09 जून को 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर राज्यभर में 9 जून को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के मातृत्व स्वास्थ्य कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। यह भी पढ़ें- 9 जून को लगेगा विशेष मातृ स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं की होगी निःशुल्क जांच10वीं वर्षगांठ पर विशेष गतिविधियों का आयोजन स्टेट नोडल अफसर ने सभी सिविल सर्जनों को विशेष गतिविधियों के आयोजन को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी मार्गदर्शिका 'सुरक्षित गर्भावस्था...