पीएमएसएमए के तहत 65 महिलाओं की जांच
साहिबगंज, जुलाई 9 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी में आज गुरूवार को 65 महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य जांच डॉ. रोहित गोंड, डॉ कुलदीप कुमार एवं डॉ. रितेश कुमार ने किया। जांच के तहत गर्भवती महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, यूरिन, एचआईबी आदि की जांच कर जरूरी दवा दी गयी। डॉ. गोंड ने बताया कि समय पर जांच और इलाज से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उदेश्य से हर गर्भवती को सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ्य नवजात कराया जाता है। चार प्रसव पूर्व जांच की जाती है। मौके पर बीपीएम विष्णु भगत, एएनएम रिंकू कुमारी, रेजिना हेम्ब्रम,कंचन माला, प्रभावती कुमारी आशा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.