चतरा, मार्च 11 -- चतरा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) कर्मी अपने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को विकास भवन के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बताया गया कि कार्यरत कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर ग्रामीण राज्य आवास कर्मी संघ, झारखंड ने सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2015-16 से अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मी ग्रामीण आवास योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।इसके बावजूद लंबे समय से उनकी समस्याओं और मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कई बार विभागीय स्तर पर ज्ञापन सौंपने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। संघ का कहना है कि वर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.