लातेहार, मार्च 10 -- लातेहार प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के अंतर्गत जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत कर्मियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से कर्मियों ने सरकार और विभाग से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। संघ के शिव कुमार यादव ने कहा कि वर्ष 2015-16 से अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मियों ने ग्रामीण आवास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बावजूद लंबे समय से उनकी समस्याओं और मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संघ के सचिन कुमार ने बताया कि कर्मियों की समस्याओं को लेकर कई बार विभाग को ज्ञापन सौंपा गया तथा मानदेय वृद्धि और सेवा शर्तों में सुधार की मांग की गई, लेकिन अब तक इस दिशा मे...