पीएमएवाई : 42,973 लाभुकों के खातों में पहली किस्त की राशि आई
भागलपुर, अगस्त 21 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत जिले में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के सभी प्रखंडों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें योजना के लाभुकों की सहभागिता रही। समीक्षा भवन में गुरुवार दोपहर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मोड के माध्यम से प्रसारण किया गया l कार्यक्रम में योजना के तहत स्वीकृत आवासों से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं शुभकामना संदेश का वितरण किया गया। साथ ही, आवास निर्माण पूर्ण कर चुके लाभुकों को उनके नवनिर्मित आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। सभी प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लाभुकों को योजना के उद्देश्यों, आवास निर्माण की गुणवत्ता तथा समयबद्ध रूप से आवास पूर्ण करने के संबंध में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- 27 लाभुकों को नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.