सासाराम, अगस्त 13 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में स्वरोजगार और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला उद्योग केंद्र परिसर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में योजना के लाभुक उद्यमियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान बैंक अधिकारियों के साथ योजना की प्रगति की समीक्षा भी की गई। यह भी पढ़ें- 30 सितंबर तक करें पीएमईजीपी व पीएमएफएमई का लक्ष्य पूरा: डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...