धनबाद, मार्च 8 -- झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, धनबाद की ओर से 9 मार्च को आईटीआई धनबाद परिसर में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। धनबाद जिले के तकनीकी प्रशिक्षित अभ्यर्थी जैसे आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग तथा शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स किए हुए युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। इसके अलावा गैर-तकनीकी छात्र-छात्राएं, जो पांचवीं से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई कर चुके हैं, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in (http://www.apprenticeshipindia.gov.in) पर पंजीकरण कराना होगा। मेले में एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, हॉस्पिट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.