प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित कुछ जाति के लोगों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में युवक पर केस दर्ज किया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में कंधई थाना क्षेत्र के ही गंगेहटी गांव निवासी भाजपा नारायणपुर मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह ने गांव के ही विकास सरोज के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मंदाह चौकी इंचार्ज अनूप यादव ने बताया कि लवकुश सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...