पीएम, राष्ट्रपति और सीएम के लिए छात्राओं ने बनाई राखियां
मुरादाबाद, अगस्त 25 -- बिलारी। बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को रक्षाबंधन पर्व पर विद्यालय की बहनों ने देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति , मुख्यमंत्री जी को राखी भेजने के लिए आज विद्यालय प्रांगण में राखीओ का निर्माण किया। राखी निर्माण प्रतियोगिता में शीतल, चंचल तथा करिश्मा ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी बीच प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव ने राखी निर्माण का अवलोकन करते हुए कहा कि रक्षा का बंधन करने से ही देश मजबूत और महान बनता है। विद्यालय की काजल ,मोहिनी, शीतल, हीरावती, आरती, रचना, चंचल, चिंकी, काजल मौर्य लक्ष्मी ,गुड़िया आदि ने गीता देवी ,सजल राघव साधना सिंह के निर्देशन में राखी निर्माण प्रतियोगिता में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: राखी प्रतियोगिता में लिली हाउस प्रथम, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.