पीएफ लोन में देरी पर भड़के प्रोफेसर, प्रशासनिक भवन में हंगामा
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शुक्रवार को पीएफ लोन की प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बायोटेक्नोलॉजी विभाग के एक प्रोफेसर की लेखा विभाग के कर्मचारी से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर प्रोफेसर वित्त अधिकारी के कक्ष तक पहुंच गए। वहां भी कुछ देर तक हंगामा होने से कर्मचारियों में अफरातफरी की स्थिति रही। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर ने पीएफ लोन के लिए आवेदन किया था। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने 23 सितंबर को आवेदन को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद 25 सितंबर को प्रोफेसर लोन से जुड़ी आगे की प्रक्रिया की जानकारी लेने लेखा विभाग पहुंचे। प्रक्रिया पूरी होने में देरी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसी दौरान वहां मौजूद एक लिपिक से उनकी कहासुनी हो गई。
मामला बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.