बेगुसराय, मई 13 -- बरौनी। बरौनी जंक्शन पर संवेदक के अधीन साफ-सफाई के लिए तैनात सफाई कर्मी मंगलवार को पीएफ की राशि नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर चले गए थे। इस कारण फर्स्ट शिफ्ट में जंक्शन के प्लेटफार्म की साफ-सफाई नहीं होने से सभी जगह गंदगी पसरी रही। बाद में सफाई कर्मियों को पीएफ की राशि मिलने के आश्वासन के बाद हड़ताल टूटा और सफाई कार्य शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- सहरसा: वेतन आश्वासन पर खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...