चाईबासा, अप्रैल 23 -- चाईबासा। झारखण्ड जेनरल कामगार यूनियन ने मजदूरों को पीएफ का लाभ दिलाने के संबंध में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जमशेदपुर को मांग पत्र सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने बताया कि पीएफ में बड़ा घोटाला हो रहा है। मजदूरों का हक लुटा जा रहा है। बुधवार को मजदूरों के साथ निर्णय लिया गया है कि 15 दिनों के भीतर पूर्व में दिए गए पीएफ का लाभ के मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो सभी मजदूर अपने-अपने घरों से ताला लाकर पीएफ ऑफिस चाईबासा में जड़ेंगे। यह भी पढ़ें- पीएफ की भुगतान को लेकर सौंपा मांग पत्र यह भी पढ़ें- मनरेगा कर्मचारी संघ ने विधायक को सौंपा मांगों का ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...