कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के आंशिक अंशदान निकासी के नए नियमों से पीएफ निकासी के दावों का निस्तारण शुरू हो गया है। कानपुर रीजन के 15 जिलों में 20 हजार से अधिक पीएफ सदस्यों ने आवेदन किए हैं और उनके खातों में पीएफ भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। नए नियम के तहत आंशिक निकासी का 75 प्रतिशत पीएफ ही निकाला जा सकेगा लेकिन यह पहले शत प्रतिशत निकासी की रकम से भी अधिक होगा। इसकी वजह है कि पहले कुल अंशदान निकासी सिर्फ कर्मचारी के हिस्से की होती थी। नियोक्ता का अंशदान निकाला नहीं जा सकता था। अब कुल निकासी नियोक्ता के अंशदान को जोड़कर मानी जाएगी, इसिलए 75 प्रतिशत भी अधिक होगा। ईपीएफओ कानपुर रीजन में नए नियम के तहत आए आवेदनों का क्लेम सेटलमेंट शुरू हो गया है। पोर्टल के अपग्रेडेशन के कारण कुछ समय से आंशिक...