पीएफ की वेबसाइट तीन दिन बाधित रहेगी
नई दिल्ली, जून 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से जुड़े सदस्यों को जल्द ही यूपीआई के जरिए पीएफ खाते से निकासी की सुविधा मिलने जा रही है। वेबसाइट को अपडेट करने के लिए शुक्रवार से तीन दिन तक आईटी टीम काम करेगी। इस दौरान ईपीएफओ की वेबसाइट पूर्ण रूप से बंद रह सकती है। सूत्र के मुताबिक वेबसाइट को अपडेट करने का काम शुरू हो गया है जो रविवार रात या सोमवार सुबह तक जारी रहेगा। इस दौरान ईपीएफओ सदस्य वेबसाइट से किसी तरह की निकासी या बैलेंस देखने की प्रक्रिया को नहीं कर पाएंगे। सॉफ्टवेयर अपडेट का काम पूरी होने के बाद दो-तीन दिन तक कुछ ट्रायल भी किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- पीएफ की वेबसाइट तीन दिन बाधित रहेगी ऐसे में दो जुलाई तक वेबसाइट नियमित तौर पर काम नहीं कर पाएगी। यह भी पढ़ें- तुरंत निपटा लो PF का काम, तीन दिन ठप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.