पीएफ एजेंट ने सिक्योरिटी गार्ड के खाते से उड़ाए 2.13 लाख रुपये
रुद्रपुर, अगस्त 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ कथित धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते, पीएफ और पे-स्कीम में जमा रकम से 2.13 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आजाद नगर वार्ड नंबर सात निवासी श्रीराम सिडकुल स्थित ग्रीन पैनल कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। बताया कि उसकी पहचान बरा सिरसा बरेली निवासी सर्वेश कुमार से हुई थी। उसने खुद को पीएफ एजेंट बताता था। उसने सर्वेश से सभी पीएफ खातों की रकम एक खाते में स्थानांतरित कराने को कहा था। आरोप है कि दो मई को सर्वेश उसके घर पहुंचा और मोबाइल में रिचार्ज खत्म होने की बात कहकर कुछ देर के लिए उसका मोबाइल मांग लिया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर वह आरोपी के कमरे पर पहुंचा, जहां ताला लगा मिला। आसपास पूछताछ करने पर भी उसका पता नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.