नई दिल्ली, जुलाई 27 -- नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) की इकाई पीएफसी कंसल्टिंग लि. (पीएफसीसीएल) ने 'कुश्तगी ट्रांसमिशन लिमिटेड' नाम से एक विशेष उद्देश्यीय इकाई का गठन किया है। कुश्तगी ट्रांसमिशन कर्नाटक के कोप्पल जिले में 765 केवी पारेषण प्रणाली का विकास करेगी। कंपनी ने कहा कि केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने स्वतंत्र पारेषण परियोजनाओं के लिए शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से कंपनी के चयन के लिए पीएफसी कंसल्टिंग को बोली प्रक्रिया समन्वयक नियुक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...