मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट में गुरुवार को प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान बरुराज थाने में दर्ज मामले के आईओ डीएसपी अभिषेक आनंद की गवाही दर्ज की गई। उन्होंने अपने बयान में प्राथमिकी और चार्जशीट का समर्थन किया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च को तय की गई है। पीएफआई मामले में एनआईए के इंस्पेक्टर विकास कुमार ने पांच फरवरी 2023 को बरुराज थाने में प्राथमिकी कराई थी। आरोप था कि प्रतिबंधित संगठन ने बरुराज के परसौनी गांव में मो. कादिर अंसारी के घर पर ट्रेनिंग सह भर्ती कैंप लगाया गया है। इसमें पूर्वी चंपारण के चकिया थाने के कुंअवा गांव के रेयाज मौरिफ उर्फ बबलू, हरपुर किशुनी के मो. बेलाल उर्फ इरशाद, मेहसी थाने के कसबा गांव के याकूब खान उर्फ सुल्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.