जमशेदपुर, मई 14 -- टाटा स्टील ने मंगलवार को स्मृति सभा में प्रख्यात भूवैज्ञानिक और दूरदर्शी विचारक प्रमथ नाथ बोस की 171वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कंपनी के उपाध्यक्ष रॉ मटेरियल्स संदीप कुमार मुख्य अतिथि और टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- टाटा स्टील की जोड़ा और बोकारो खदानों की कमान अब महिलाओं के हाथप्रमुख योगदान वक्ताओं ने पीएन बोस के जीवन और विरासत पर प्रकाश डालते हुए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। वर्ष 1904 में उन्होंने जमशेदजी नसरवानजी टाटा को मयूरभंज क्षेत्र में लौह अयस्क भंडार संबंधी जो ऐतिहासिक पत्र लिखा था, वही आगे चलकर वर्ष 1907 में ...