पीएनसी के कामों की शुरू हुई जांच, लिए जा रहे सैंपल
फतेहपुर, अगस्त 24 -- औंग। पीएनसी द्वारा बनवाए जाने वाले पुलों की जांच करने के लिए एक्सपर्टस की टीम सोमवार को पहुंची। जिसके द्वारा दोआबा से गुजरने वाले हाईवे पर बने ओवरब्रिजों की जांच की जा रही है। दरअसल बीते दिनों से आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने हाईवे के मार्गों व पुलों सहित सर्विस लेन पर बरती जाने वाली अनियमितताओं को लेकर मुहिम छेड़ी थी, जिसके बाद टीम का जांच के लिए अधिग्रहण किया गया है। दोआबा से गुजरने वाले हाईवे सहित पुल का निर्माण पीएनसी द्वारा कराया गया था। लेकिन हाईवे सहित पुलों पर दरारें आने के साथ ही कई स्थानों पर गड्ढे हो चुके थे जिसको लेकर राहगीरों को आवागमन में खासी परेशानियां उठानी पड़ रही थीं, साथ ही मार्ग दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ रहा था। राहगीरों संग स्थानीय लोगो को होने वाली समस्याओं के चलते 'हिन्दुस्तान' द्वारा मुहिम छेड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.