पीएनसी की मनमानी से कृष्णा लोक कॉलोनी वासियों में आक्रोष
लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ-कानपुर एलिवेटड एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा रही पीएनसी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उदासीनता के चलते कृष्णालोक कालोनी में जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है। कालोनी के अध्यक्ष व दरोगाखेड़ा व्यापार मंडल के महामंत्री डॉ. अजीत कुमार ने कंपनी पर कृष्णलोक कॉलोनी व रनियापुर मोड़ के अंडरग्राउंड सीवर पाइप को बिना साफ-सफाई कराए ही बंद किए जाने का आरोप लगाया है। कृष्णा लोक कॉलोनी का पानी रनियापुर की तरफ जाने वाले नाला में जाता है। एलिवेटेड रोड के निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी द्वारा कृष्णालोक कालोनी के इस नाले को बंद कर दिया गया था। कालोनीवासियों का कहना है कि जब इसका विरोध किया गया तो कंपनी ने कालोनी की सीवर पाइप को साफ कराकर बंद किए जाने का आश्वासन दिया था। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: हरिटोला लेन चंपानगर में पानी, सड़क और नाला की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.