मेरठ, अप्रैल 11 -- मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पीएनबी लायंस ने रॉकफोर्ड इलेवन को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। रॉकफोर्ड इलेवन ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 225 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएनबी लायंस की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और रनों की रफ्तार लगातार बनाए रखी। टीम ने महज 18.2 ओवर में एक विकेट खोकर 229 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। सुखी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। मुकाबले के बाद गेम सिटी एरेना के मालिक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.