रांची, अप्रैल 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार ने मंडल प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे वड़ोदरा मंडल कार्यालय में मंडल प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद राकेश कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मंडल अंतर्गत सभी शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को सर्वोच्च ग्राहक सेवा प्रदान करना, बैंक के विभिन्न बचत एवं ऋण उत्पादों को सरलता से उपलब्ध कराना तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना होगा। इस अवसर पर मंडल कार्यालय रांची के सभी स्टाफ सदस्यों ने नव नियुक्त मंडल प्रमुख का स्वागत किया। मौके पर उप मंडल प्रमुख राकेश व नितिन कुमार बंका सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.