आरा, जनवरी 1 -- आरा। पंजाब नैशनल बैंक के अनाईठ शाखा में नव वर्ष के मौके पर शाखा के कर्मचारियों और ग्राहकों ने केक काट कर नए वर्ष का स्वागत किया। शाखा प्रबंधक सतीश कुमार पाठक ने सभी ग्राहकों को बैंक के विभिन्न योजनाओं को जानकारी देते हुए नए ग्राहकों को पंजाब नैशनल बैंक से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब नैशनल बैंक के माध्यम से ग्राहक बैंकिंग के अलावा सरकार की ओर से चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जैसे अन्य सुविधाओं का भी लाभ ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.