मोतिहारी, मार्च 12 -- मोतिहारी। संकट की घड़ी में पंजाब नेशनल बैंक ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक परिवार को बड़ी राहत दी है। बरियारपुर शाखा, चम्पारण मण्डल द्वारा मेट लोन एंड लाइफ सुरक्षा योजना के तहत स्वर्गीय कन्हैया महतो के आवास ऋण का निष्पादन किया गया। योजना के तहत 28 लाख 45 हजार 636 रुपये की बकाया ऋण राशि का पूरा भुगतान किया गया। साथ ही नामित व्यक्ति को 54 हजार 364 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की गई । मौके पर मंडल प्रमुख अनिल कुमार, पीएनबी पीएलपी चंपारण हेड आनंद कुमार सिंह, बरियारपुर ब्रांच हेड सुधीर कुमार रजक, मेट लाइफ इंडिया इंश्यूरेंस कंपनी जोनल मैनेजर पंकज कुमार, रीजनल मैनेजर गौतम घोष, रिलेनशिप मैनेजर ओम प्रकाश आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.