पीएनबी पर भाकियू का धरना, किसान से अधिक ब्याज वसूली का आरोप
मुजफ्फर नगर, जून 10 -- जानसठ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने किसान से अधिक ब्याज राशि जमा कराने और बैंक में एजेंट द्वारा कथित रूप से दलाली वसूलने के विरोध में पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों के शोषण का आरोप लगाया।ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता बैंक पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव बसायच निवासी किसान राजबीर सिंह ने बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से तीन लाख रुपये का ऋण लिया था। आरोप है कि किसान से 21 हजार रुपये ब्याज जमा होना था, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने 28,400 रुपये जमा करा लिए, जिससे किसान से 7,400 रुपये अधिक वसूल लिए गए। भाकियू नेताओं ने बैंक में कार्यरत एक एजेंट पर भी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.